एसएस इंटरनेशनल स्कूल की अनूठी पहल, लॉक डाउन के चलते अब बच्चे करेंगे घरों में बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई
करनाल, आशुतोष गौतम ( 1 अप्रैल) देशभर में जहां वैश्विक महामारी कोरोना अपने पांव पसार रही है वही अब स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। लॉक डाउन के चलते जहां जिले के सभी स्कूल बंद है वही एसएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने विद्यार्थियों को इस परेशानी से दूर करने के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। स्कूल के निदेशक संदीप कक्कड़ ने बताया कि लॉक डाउन के चलते हैं जब तक स्कूल बंद रहेंगे तब तक सभी विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी जिससे बच्चों को आगामी शैक्षणिक सत्र चलने तक घर पर ही पढ़ाई करने का अवसर मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा करवाने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी ताकि समय रहते उनकी पढ़ाई में कोर्ई बाधा ना आये। संदीप कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से लड़ने व इससे बचाव के लिए घर मे रहना ही सुरक्षित है और ऐसे में स्कूल की और से घर बैठे ही विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाना ही उचित कदम होगा। वही विद्यार्थी भी घर बैठकर पढ़ाई के साथ साथ कोरोना से बचाव के लिए पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से आमजन को संदेश दे रहे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करे और सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करें ।

































