|
अब रामशहर तहसील कार्यालय में होंगे रजिस्टरी के काम
Baddi, 14 मई (गौतम) हिमाचल सरकार ने स्टाम्प विक्रताओं, अर्जिनवीसों को राहत देते हुए उन्हें अब कर्फ्यू में छूट के दौरान अपना काम करने छूट होगी और तहसील कार्यालय में अब सब-रजिस्ट्रार (तहसीलदार और नायब तहसीलदार) प्रतिदिन (छुट्टियों को छोड़कर) रजिस्ट्री सम्बन्धी कार्य भी करेंगे बशर्ते स्टाफ की उपस्थिति एवं उचित दूरी के नियमों का पालन किया जाए । इस आशय की अधिसूचना आज जिलाधीश सोलन के कार्यालय द्वारा जारी की गई है । उल्लेखनीय है कि नोटरी को पहले ही अपने काम की छूट दे दी गयी थी। जिन लोगों के रजिस्ट्री सम्बन्धी कार्य लॉक डाउन के चलते काफी समय से लंबित थे, उन्हें अब राहत मिली है । स्टाम्प वेंडरों और अर्जिनवीसों,जिनका काम चौपट पड़ा था, ने भी राहत की सांस ली है ।
|
|
|
































