उद्योग में ठेकेदारी प्रथा जेारों से चल रही है, कामगारों को पी.एफ. व ई.एस.आई. की सुविधा से वंचित रखा
बददी, 7 जनवरी (शांति गौतम) औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित मंजु श्री टैक्रोपैक उद्योग के कामगारों ने उद्योग प्रबन्धन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल शुरू कर दी है व इसकी शिकायत श्रम अधिकारी बद्दी को भी दी है। उद्योग के कामगारों विनोद कुमार , श्री कांत सिंह , दयाराम, अरुण कुमार समेत अनेक लोगों का कहना है कि हम लोग मंजु श्री टैक्रोपैक उद्योग में पिछले लगभग 15 सालों से काम कर रहे हैं। परन्तु पिछले कुछ दिनों से उद्योग प्रबन्धन हर रोज शाम के समय दो-तीन कर्मचारियों को बुलाता है व उसे जबरन इस्तीफा देने पर मजबूर किया जाता है। उन्हेांने बताया कि 29 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक 12 कामगारों को उद्योग से बाहर किया जा चुका है व उद्योग प्रबन्धन बिना कुछ दिए ही कर्मचारियों को डरा धमका कर उद्योग से बाहर का रास्ता दिखाना चाहता है। उन्होंने बताया कि उद्योग प्रबन्धन के खिलाफ अब कामगार पूरी तरह से एकजुट हो चुके हैं व जब तक उद्योग प्रबन्धन सारी स्थिति साफ नहीं करता तब तक कामगार काम पर नहीं लौटेंगे। अगर उद्योग प्रबन्धन उद्योग नहीं चलाना चाहता है तो सही तरीके से कामगारों को उनके हक दे न कि इस प्रकार पुराने कामगारों को उद्योग से बाहर करे। उन्हेांने बताया कि उद्योग में ठेकेदारी प्रथा जेारों से चल रही है व कामगारों को पी.एफ. व ई.एस.आई. की सुविधा से भी वंचित रखा गया है। ठेकेदार जब चाहे कामगार पूरे होने पर उन्हें गेट से बाहर कर देता है। वहीं जब उद्योग प्रबंधन से इस पूरे मामले में बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया
श्रम अधिकारी बद्दी मनीश करोल का कहना है कि उन्हें आज ही यह शिकायत मिली है व दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी जाएगी व उचित हल निकाला जाएगा।































