एस पी ट्रैफिक, मेयर व सांसद करनाल की पत्नी ने किया आरम्भ
सफल हो रहा एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया का अभियान
करनाल, आशुतोष गौतम , 4 नवंबर। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए हजारों लोगों ने एकजुट होकर हस्ताक्षर किए, मौका था एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कमेटी चौन्क पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान का। जिसका आरम्भ एस पी ट्रैफिक आईपीएस ओमवीर सिंह, मेयर करनाल रेनू बाला गुप्ता, सांसद करनाल की धर्मपत्नी अंजू भाटिया एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत के लिए सर्वप्रथम अपने हस्ताक्षर कर किया। एसीएफआई के राष्ट्रीय संयोजक अश्वनी काम्बोज मेरठ से अभियान का हिस्सा बनने के लिए पहुंचें। कमेटी चौन्क पर चलाए गए भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत अभियान के लिए पुलिसकर्मियों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवक व युवतियों ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करनाल प्रवीण पुनिया ने की। हस्ताक्षर अभियान के लिए लगाए गए फ्लेक्स पर शहीदों का था एक ही सपना, भ्र्ष्टाचार मुक्त हो देश अपना व भ्रष्टाचार मिटाना है, देश को आगे बढ़ाना है अंकित किए गए। इस अवसर पर एस पी ट्रैफिक ओमवीर सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही भ्र्ष्टाचार का खात्मा होगा। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम द्वारा भ्र्ष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सफल प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा भरत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कई सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान सम्पूर्ण भारत वर्ष में चलाया जा रहा है। इससे लोगो मे जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि बहुत उत्साह के साथ लोगो ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि लोगो द्वारा हस्ताक्षरित किया हुआ फ्लेक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन शर्मा, सुमित ललित, अमित ठाकुर, शिव काम्बोज, मेहर सिंह, कविता, प्रमोद नागपाल, संदीप पांडे, विभा नारंग, रोबिन खलीफा, गुरमीत सिंह, नितिन वधवा, विकास ढींगरा, कृष्ण कुमार निर्माण, संजय बत्रा, हरपाल रोड, स्वतन्त्र कुकरेजा आदि ने उपस्थित होकर हस्ताक्षर किए।






























