यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 22 वाहनों के किए चालान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 23 जनवरी ) एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने प्रबंधक थाना हाईवे निरीक्षक नरेन्द्र कुमार को आदेश दिए कि धुंध के मौसम में दृर्शयता काफी कम हो जाती है और ऐसे में पुलिस की जिम्मेवारीयां बढ़ जाती है। कुछ लोग इस मौसम में भी सड़क पर चलते समय लापरवाही बरतते हैं और उनकी लापरवाही का नतीजा दूसरों को भूगतना पड़ता है, कई बार तो नतीजा इतना दर्दनाक होता है, जिसका खामीयाजा एक परिवार को पूरी उम्र चुकाना पड़ता है। उन्होंनें कहा कि धुंध के इस मौसम में बहुत से हैवी वाहनों के चालक अपने वाहनों को ऐसे ही सड़क के साथ खड़ा कर देते हैं व उनके पीछे रिफलैक्टर टेप वगैरा भी नहीं लगी होती। जिससे पीछे से तेज गति से आ रहे छोटे वाहन उस बड़े वाहन को देख नहीं पाते और जब तक उन्हें वह वाहन दिखाई देता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। सड़क पर चलते समय भी ऐसे वाहनों का पीछे आ रहे वाहनों को पता नहीं चल पाता जिनके पीछे रिफलैक्टर टेप न लगी हो और वाहन चालकों का ऐसा करना स्वयं हादसों को न्यौता देना है। इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए व ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश श्री भौरिया ने दिए। आदेशों की पालना करते हुए प्रबंधक थाना हाईवे ने अपनी टीम के साथ जीटी रोड़ पर गांव समानाबाहु के पास से इस अभियान की शुरूआत की गई और जिन वाहनों के पीछे चमकीली पटृटी नहीं लगी हुई थी उन 22 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे व मौके पर ही उनके पीछे रिफलैक्टर टेप-चमकीली पटृटी लगाई गई। प्रबंधक थाना हाईवे ने बताया कि यह वाहन चालकों की भी जिम्मेवारी है कि वे अपने वाहनों के पीछे चमकीली पटृटी लगाएं। ऐसा न करने पर मोटर वाहन अधिनियम मे इसके लिए आर्थिक दंड का परावधान है, जिसके तहत आज हमने एसपी के आदेश पर यह अभियान चलाया व 22 वाहन चालकों के चालान किए व उनके वाहन पर चमकीली पटृटी भी लगाई। उन्होंनें कहा कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

































