ज्योती भल्ला, नालागढ़ ( 12 दिसंबर) औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत लोधी माजरा गांव में दो फैक्ट्रियों में आग लगने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सुबह 5:25 की बताई जा रही है जब फैक्ट्री में तेनात स्कोर्टी गार्ड अपनी ड्यूटी दे रहा था तो अचानक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में पहले आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विराट रूप धारण कर लिया और साथ लगती फैक्ट्री टायर का तेल बनाने का काम करती है उसमें भी आग लग गई । दोनों ही फैक्ट्रियों को आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले रखा था। पहले तो गार्ड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग का भयंकर रूप देखते हुए दमकल विभाग नालागढ़ को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग को पहले 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग ज्यादा बढ़ती देख दमकल विभाग के अधिकारियों द्वारा चार गाड़ियों और मौके पर बुलाई गई, करीब 5 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया । आग लगने के कारण का खुलासा नही हो पाया था वहीं किसी की जान के नुकसान का भी कोई खबर नहीं है, लेकिन आग लगने के कारण दोनों ही फैक्ट्रियों को लाखों का नुकसान हुआ है और दोनों ही फैक्ट्रियां जल कर तबाह हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नालागढ़ में दो फैक्ट्रियों में आग लगने से लाखों का नुकसान
नालागढ़ में दो फैक्ट्रियों में आग लगने से लाखों का नुकसान































