रक्तदान शिविर के साथ हैल्थकेयर इंस्टीट्यूट का निर्माण शुभारंभ करेंगे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

करनाल, आशुतोष गौतम ( 20 जून ) उपप्रवर्तक श्री पीयूष मुनि जी महाराज के संयम, साधना तथा समाज सेवा को समर्पित सन्यासी जीवन की 32वीं जयंती पर मानव सेवा हित रक्तदान शिविर 22 जून को इन्द्री रोड़ स्थित ही आत्म मनोहर जैन आराधना मन्दिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जा रहा है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे और आत्म मनोहर जैन चैरिटेबल हैल्थकेयर इंस्टीट्यूट के तलघर का निर्माण शुभारंभ करेंगे, जिस चिकित्सा सेवा संस्थान को लगभग डेढ़-दो साल में सम्पूर्ण कर लोकहित जन समर्पित किया जाएगा। इस संस्थान में उच्च स्तरीय अत्याधुनिक मशीनों द्वारा लागत मूल्य पर सभी तरह की जांच और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुरेन्द्र गुप्ता दुनार फूडज़ आत्म मनोहर दरबार अनावरण करेंगे। अश्वनी जैन रजनी एग्रो ऑयल, लाडवा दीप प्रज्जवलन और एस.वी. राइस मिल कोहण्ड राजीव गोयल झण्डा फहराएंगे। सुभाष लिल्ली, कमीशन एजेंट गिद्दड़बाहा अतिथियों का स्वागत करेंगे। बृज शर्मा राष्ट्रीय महासचिव-जजपा, निशान सिंह कम्बोज प्रदेश अध्यक्ष, जजपा, विधायक रामकुमार कश्यप, जिला उपायुक्त निशांत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, करनाल महापौर रेनू बाला गुप्ता, गुरदेव सिंह रम्भा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे। शिविर संयोजक विक्की जैन, सुमित जैन, नवनीत जैन, शुभम गुप्ता ने बताया कि सिविल हस्पताल तथा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की टीमें रक्त इक_ा करेंगे और जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराएंगी।
































