600 बच्चों की आंखें जांची, 90 बच्चों की आंखों में कमी पाई गई
करनाल, आशुतोष गौतम (25 नवंबर) लायंस क्लब करनाल रायल की ओर से काछवा के सीएस इंटरनेशनल स्कूल में आंखों की जांच का निशुल्क शिविर लगाया गया। स्कूल के 600 बच्चों की आंखें जांची गई। लगभग 90 बच्चों की आंखों में कमी पाई, जिन्हें इलाज के लिए टिप्स दिए गए। इस मौके पर क्लब के प्रधान चंदा सिंह ने कहा कि क्लब आगे भी मानव व समाज हित में कार्य जारी रखेगा। बच्चों की आंखों की रोशनी तेज बनी रहे इसके लिए समय-समय पर उनकी आंखों की जांच की जानी चाहिए। पढ़ाई करने वाले बच्चों की आंखें कमजोर हो सकती है। अगर आंखों की देखभाल की जाए तो इन्हें पूर्णतया स्वस्थ रखा जा सकता है। इस अवसर पर प्रधान चंदा सिंह, सचिव जसविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह, बलजीत सिंह साल्याण, पूर्व प्रधान बालकिशन, सोम कुमार वोहरा, मानक सिंह, प्रीति वोहरा, जीत सिंह, संदीप मखीजा, प्रवीण मदान, शिखा मदान, विनोद आनंद, किरण सहित क्लब के सदस्य व स्कूल से बलविंद्र लाठर, महासिचव बंसीलाल सैनी, रिषीपाल, रीतू कौशल व मंजीत लाठर सहित स्टाफ मौजूद रहा।






























