आज हरोली में सड़कों के लगभग 125 करोड़ के प्रोजेकट्स चल रहे, दो सालों मै अधिकांश स्कूलों में अध्यापक पूरे कर दिये गये, हरोली विधानसभा क्षेत्र को 8 नए डॉक्टर जयराम सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए
जसवाल, ऊना ( 26 जनवरी ) भाजपा प्रवक्ता प्रो राम कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विशेष कृपा से नेता प्रतिपक्ष बने मुकेश अग्निहोत्री को संसदीय भाषा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। प्रो राम कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कम से कम उस मुख्यमंत्री जिसने मुकेश अग्निहोत्री को कानूनी रूप से पात्र न होने के बाबजूद बड़ा दिल रखते हुए नेता प्रतिपक्ष बनाया है, उनके असंसदीय व असभ्य भाषा प्रयोग करने से बचना चाहिए। जहां तक मुख्यमंत्री की उपलब्धियों की बात है तो पहली उपलब्धी तो यही है कि जो माफिया राज आप समेत कांग्रेस सरकार ने चलाया था उस पर लगाम लगाने का काम जयराम सरकार ने किया है। मुकेश अग्निहोत्री को ये नही भूलना चाहिए कि देव भूमि हिमाचल में चिट्टे के कारोबार की सबसे पहले शुरुआत आपके अपने विधानसभा क्षेत्र में, आपके राज में वह भी उस व्यक्ति द्वारा जिसने आपका नोटों से तोला किया था। इस चिट्टे ने बाद में हरोली में अनेक युवाओं की जान ली। सरकार बदली ,सख्ती हुई ,हालात बदले और नशे के प्रति जब ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जयराम सरकार द्वारा अपनाई गई तो मुकेश अग्निहोत्री के तोले करने बाले ऐसे लोगो समेत इस धंधे से जुड़े सभी लोग जेलों में बंद है। खनन माफिया को पैदा करने व पालन पोषण करने का काम भी अगर प्रदेश में जिसने सबसे ज्यादा किया वह कोई और नहीं बल्कि स्वयं मुकेश अग्निहोत्री है।अवैद्य खनन को लेकर जो नारे लगाकर मगरमच्छ बाले आंसू बहा रहे हैं खुद ही खनन माफिया है ,जिसके कुछ सबूत मीडिया के सामने रखे भी गये हैं और आने बाले समय मे और सबूत पेश किए जाएंगे। रही बात सड़क ,शिक्षा व स्वास्थ्य की ,तो इसके लिए उन्हें प्रदेश में भी घूमने की जरूरत नही बल्कि केवल उनके अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली में दो सालों में जयराम सरकार ने जो किया है केवल वही देख लें।आज हरोली में सड़कों के लगभग 125 करोड़ के सड़कों के प्रोजेकट्स चल रहे हैं।दो सालों मै अधिकांश स्कूलों में अध्यापक पूरे कर दिये गये हैं। हरोली विधानसभा क्षेत्र को हालही में 8 नए डॉक्टर जयराम सरकार द्वारा उपलब्ध करबा दिये गये हैं। हरोली में सड़को का कायाकल्प हो रहा है। अब स्थिति यह है कि स्कूलों में मास्टर पूरे और हस्पतालों में डॉक्टर पूरे। ऐसा पहली बार हुआ है ,यह कार्य भाजपा की जयराम सरकार ने सम्भव करके दिखाया है।हां ,यह बात अलग है विभिन्न माफिया से जुड़े लोगों का विकास जरूर बन्द हो गया है, जिनकी चिन्ता कांग्रेस के नेताओं को रहती है।

































