सर्वसम्मिति से औमप्रकाश बने जुंडला पैक्स के प्रधान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 30 दिसंबर ) पैक्स प्रबंधक कमेटी की मिटिंग स्थानीय पैक्स कार्यालय में सपन्न हुई। मिटिंग की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी मामचंद ने की एवं विकास अधिकारी विजय कुमार असंध भी मौके पर मौजूद रहे। पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में सर्वसम्मिति से पैक्स कमेटी का चयन किया गया जिसमें औम प्रकाश जुंडला को पैक्स का प्रधान, महीपाल कतलाहेडी को उपप्रधान, जगबीर सिंह, रणबीर प्यौंत, अमरप्रीत सिंह, सुषमा आहुजा, नरेन्द्र कौर, धर्मपाल को कमेटी सदस्य चुना गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मेहर सिंह जुंडला, पैक्स के पूर्व प्रधान मंगत राम, राजाराम नरवाल, पैक्स जिला महासचिव जसबीर सिंह कर्मचारी यूनियन करनाल, राज कुमार राणा, वीरभान राणा, प्रबंधक बलबीर सिंह, बलबीर प्यौंत, अमरजीत बांसा, रवि कुमार, अभिषेक कुमार व देसराज मुख्यातौर पर मौजूद रहे। पैक्स के पूर्व में प्रधान रहे मंगत ने बताया कि इस कमेटी का गठन पूर्व विधायक बख्शीश सिंह के अर्शीवाद से हुआ है। नवनियुक्त पैक्स प्रधान ने कहा कि जो जिम्मेदारी पैक्स साथियों ने मुझे सौंपी है इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। पैक्स से जुडे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। सरकार की जो भी नीतियां होगी उनके अनुसार चलते हुए पैक्स के कार्य किए जाएंगे।



































