कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों के सुदृढ़ीकरण पर व्यय होंगे 60 करोड़: वीरेन्द्र कंवर
जसवाल, ऊना, 1 नवंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज थानाकलां स्थित विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र के जो गांव सडक़ सुविधा से वंचित हैं उन्हें सडक़ सुविधा से जोडऩे के लिए शीघ्र आकलन तैयार कर आगामी प्रक्रिया आरंभ की जाए और जिन सडक़ों की मरम्मत करना अनिवार्य है, उन्हें भी शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सडक़ों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए प्रयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।































