पराली जलाने के मामलों में प्रदेश सरकार के इशारे पर करीब 7 हजार मामले दर्ज किए गए
करनाल, आशुतोष गौतम ( 6 दिसंबर ) भारतीय किसान यूनियन विकास खंड घरोंडा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तारीकरण करते हुए गांव फूरलक के किसान काम सिंह फूरलक को गगसीना जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिससे भाकियू के आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। घरोंडा स्थित विकास खंड कार्यालय में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस किसान पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन विशेष तौर पर मौजूद रहे ओर पंचायत की अध्यक्षता महिला विंग की जिलाध्यक्ष नीलम राणा ने की। इस अवसर पर काम सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष यशपाल राणा व जिला महासचिव सतपाल बड़थल ने नवनियुक्त अध्यक्ष काम सिंह फुरलक को जिम्मेंदारी सौंपते हुए पद व किसान आंदोलन में ईमानदारी से कार्य करने की शप्थ भी दिलवाई। भाकियू नेता काम सिंह ने कहा कि शोषित किसानों के समर्थन में चलने वाले हर आंदोलन में जी जान से साथ रहेंगे। आंदोलन की साख पर किसी प्रकार की आंच नही आने दी जाएगी। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष घुम्मन ने कहा कि जो गत 26 नवंबर को जींद में प्रदेश के किसानों के हित में प्रदेशाध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में किसान आंदोलन का शंखनाद किया गया है उसकी कामयाबी के लिए हमेशा घरोंड़ा क्षेत्र का किसान एकजुट होकर आगे रहेगा। किसान पंचायत में पराली जलाने के मामलों में प्रदेश सरकार के इशारे पर करीब 7 हजार मामले दर्ज किए गए है, उन्हें जल्द वापिस लिए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला महासचिव सतपाल बड़थल, खंड अध्यक्ष विनोद राणा, सलाहकार डा. सत्यवीर तौमर, कोषाध्यक्ष वासुदेव सचदेवा, युवा किसान नेता सुरेंद्र बेनीवाल, हरविंद्र बरसत, विरेंद्र फूरलक, कर्म सिंह पाल, खादर क्षेत्र अध्यक्ष लछमन सिंह राणा, शमशेर राणा, संदीप सिंह, रोहताश कादियान शेखुपुरा, संदीप पान्नू, प्रेम प्रकाश खजूर गढ़ी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
































