युवाओं ने टीम बनाकर सेवा की मिसाल कायम की
करनाल, आशुतोष गौतम ( 7 अप्रैल ) समाज सेवी अंकुर गुप्ता तथा उनकी टीम पिछले 15 दिनों से करनाल के विभिन्न जरूरत मंद परिवारों को राशन औरअन्य जरूरत का सामान बितरित कर रही हैं। करनाल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के ठिकाने तक उनको सामान बितरित किया जा रहा हैं। अंकुर गुप्ता ने बताया कि उनका प्रयास करनाल में किसी को भूखा नहीं रहने देना हैं। अंकुर ने बताया कि उन्होंंने लाकडाउन के बाद नींद छोड़ दी हैं। दिन मं राशन बांटते हैं। रात में योजना तैयार बरते हैं। अब तक यह टीम उन्होंने करनाल से होकर गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को भी भोजन करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अब तक लगभग चार हजार परिवारों को राशन पहुंचा चुके हैं। 750 परिवारों को उनकी जरूरत के हिसाब सें राशन बांट चुकी हैं। इनमें घरों में काम करने वाली महिला मजदूर, दिहाड़ीदार मजदूर, शामिल हैं। पिछले दिनों डीसी निशांत यादव ने उनको वार्ड क्रमांक 12 और 14 में राशन बितरित करने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद उन्होंने इन वार्डों में वार्ड 12 में 9& और वार्ड 14 में 1800 परिवारों को राशन की किट बितरित की जा चुकी हैं। उसके बाद इस टीम को वार्ड 19 की भी जिम्मेदारी दे दी। अब उनकी सेवा को देखते हुए डीसी इस टीम को और भी जिम्मेदारी दी हैं। उन्होंने बताया केि इसके लिए उन्हें करनाल पैट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पांच लाख रुपए की सहायता दी। इससे उन्होंने 600 पैकेट राशन के तैयार करवाए। उनकी टीम ने वार्ड 19 में शनिवार को 700 पैकेट राशन के वितरित किए। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में हरीश गोयल, संजय गोयल, सुमित गुप्ता, पवन सिंगला, दीपक गोयल, विजय सिंगला, रजत गर्ग, पंकज गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, अमित गोयल, अक्षित गुप्ता, अभिषेक चावला, कार्तिक सिंगला, साहिल गुप्ता, अभिषेक चावला, पुनीत बजाज, सुमित गोयल, आशीष गुप्ता, अमन बंसल, शम्मी बंसल, मनोंज बंसल, आशीष गुप्ता, शामिल हैं। इसके अलावा यही ीम डीएसपी राजीव के मार्गदर्शन में 29 पुलिस नाकों पर पुलिस कर्मचारियों को जल सेवा मुहैया करवा रहेहैं।

































