आईआईटी खडगपुर का 17वां संस्करण क्षितिज 17 से 19 जनवरी को
Baddi, 3 जनवरी (शांति गौतम) आईआईटी खडगपुर का वार्षिक तकनीकी तकनीकी एवं प्रबंधन उत्सव 17 से 19 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव आईईईई, एएसएमई, एशायर और आईमैक ई जैसे विश्व स्तरीय संगठन से प्रमाणिक है। इसके कार्यक्रम में साईमन टाफेल प्रसिद्व अंपायर, पदम भूषण डाक्टर विकास सिन्हा, और वी श्रीनिवास मोहन राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार विजेता जैसे प्रसिद्व व्यक्तित्वों ने व्याख्यान दिया है। आईबीएम, माईक्रोसॉफट, एनवडिया,गूगल डिवैल्पर्स, एचपीआई, महिंद्र एंड महिंद्रा, प्रना स्टूडिया इत्यादि जैसे तकनीकी दिग्गजों के द्वारा निशुल्क कार्यशालाओं का आयोजन पिछले संस्करणों में किया गया। पिछले वर्ष क्षितीज में 70 हजार लोगों ने भाग लिया और क्षितिज द्वारा 45 लाख रुपये के पुरुस्कार भी वितरित किए गए। इसके द्वारा पूरी कंपनी में नवीनतम प्रौद्योगिकीयों में जैसे सयेन,सीसीआई और मेक इन इंडिया में भी प्रदर्शन किया गया। क्षितिज को यूनेस्को से संरक्षण भी प्राप्त है। 17वें संस्करण के लिए पंजीकरण पहले ही शुरु हो चुका है। इवेंट पंजीकरण के लिए संस्थान की वैवसाईट पर जाएं और नियमित अपडेट के लिए फेसबुक पेज लाईक करें। यह जानकारी संस्थान के अधिकारी ने प्रेस नोट में दी।






























