भुंतर में खून की उल्टी के बाद व्यक्ति की मौत
नीना गौतम कुल्लू, 01 नवंबर। जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में स्थित एक गेस्ट हाऊस में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में जानकारी देते हुए एस पी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित त्रिवेणी गेस्ट हाऊस में एक व्यक्ति को खून की उल्टी हुई। उसके बाद उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही भुंतर थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर तैनात डीएसपी प्रियंक गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय प्रताप सिंह निवासी शिकशेरी सरपारा रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शव को कुल्लू अस्पताल भिजवा दिया गया है और शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।































