मंगलवार को कोरोना संक्रमण के आए 20 केस पोजिटिव
करनाल, आशुतोष गौतम। डीसी निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 18124 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 17581 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 311 मामले पोजिटिव है, जिनमें से 6 की मृत्यु हो गई है, 92 एक्टिव है तथा 213 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। डीसी ने बताया कि जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 20 केस पोजिटिव आए हैं, इनमें 3 केस गांव शामगड़ से, 2 केस मॉडल टाऊन से, 1 केस सैक्टर 13 से, 1 केस दयाल सिंह कॉलोनी से, 1 केस जरनैली कॉलोनी से, 1 केस सैक्टर 7 से, 1 केस अमृतपुर कलां से, 1 केस सैक्टर 12 से, 1 केस कंबोपुरा से, 1 केस सुभाष गेट से, 1 केस बहलोलपुर से, 1 केस बसंत विहार से, 1 केस घोघड़ीपुर से, 1 केस होस्टल नजदीक आईटीआई से, 1 केस शिवॉजी कॉलोनी से, 1 केस शिव कॉलोनी से तथा 1 केस सोनीपत से संबंधित है। उन्होंने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाईजिंग करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रूपये का चालान किया जाएगा। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टैस्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाये जाते है, उन्हें अस्पताल में रखने की बजाए नीलोखेड़ी के नजदीक स्थित गुरूकुल में स्थापित किये गए कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है।
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1173 है, जिनमें से 1100 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हंै। जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटैक्टस व यात्रियों की संख्या 2435 है और 15 से 28 दिन वाले यात्रियों की संख्या 854 है व 1122 व्यक्ति 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को डिस्पले किए गए नोटिस की संख्या 23 रही।






























