एसएसआरवीएम स्कूल में 12वीं और दसवीं कक्षा का परिणाम लगभग रहा शत प्रतिशत
जसवाल, ऊना: सीबीएसई द्वारा बारहवीं तथा दसवीं कक्षाओं के परिणाम घोषित किया गए। एसएसआरवीएम विद्यालय में 46 छात्रों ने बाहरवी और 83 विधार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी । प्रथम स्थान पर साइंस विषय में अंश ने 95% अंक, द्वितीय स्थान मेघा आर्ट्स विषय में 90% अंक ,चिन्मय साइंस विभाग में 90% अंक ,वैष्णवी 90%, तृतीय स्थान आर्ट्स विषय में सक्षम ने 88.4 , साक्षी ने 88.2 , साइंस विषय में चतुर्थ स्थान पल्लवी ने 87%, पांचवा स्थान प्रज्ञा, निशांत ने 85% लेकर प्राप्त किया ।तीन विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लेकर पास हुए वह 11 विद्यार्थी 80% से अधिक अंक लेकर पास हुए 15 से अधिक विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में 90 से अधिक अंक प्राप्त कि किए। 18 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए ,चिनमय ने जीव विज्ञान में 90, प्रज्ञा ने 92, निशांत 92,मेघा ने राजनीतिक विज्ञान 96,शारीरिक शिक्षा 95,अंश ने 99,राजनीतिक विज्ञान , रासायनिक विज्ञान 95,गणित 95,सक्षम राजनीतिक विज्ञान 99, चिन्मय ने अंग्रेजी विषय मे 98, मेघा 90 , कृष ,93 आस्था 94 ,निशांत 91 ,प्रज्ञा 91, हिमानी 91, वैष्णवी 96,प्राप्त किया अन्य सभी विद्यार्थी भी प्रथम श्रेणी में पास हुए। स्कूल प्रबंधक सुमेश शर्मा, प्रधानाचार्या बृजबाला शर्मा , शिक्षा समन्वयक सुरेंद्र रात्रा ब अन्य अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को सराहनीय परीक्षा परिणाम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी, और कहा कि यह सफलता सभी बच्चों की लगन मेहनत प्रतिभा व कठिन परिश्रम की परिचायक है। स्कूल स्टाफ ने सभी बच्चों और अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का आशीर्वाद देते हुए उन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


































