खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में दिखाया जोश, प्रतिभा और खेल भावना
बीएचटी न्यूज, ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में रविवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी चंबा, भरमौर, अंबोटा, नैना देवी, ऊना और चौंतड़ा सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया रहे, जबकि डीएवी लठियाणी के प्राचार्य वरुण शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय प्रबंधन समिति के उपप्रधान बलविंदर सिंह, सदस्य आशुतोष लखनपाल, प्राचार्य आर.एल. पाठक तथा शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्राचार्य आर.एल. पाठक ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और भ्रातृत्व की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात आदित्य धनराज जोशी एवं खेल प्रशिक्षक राहुल कपिल ने मशाल प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि को सौंपते हुए प्रतियोगिता के शुभारंभ की अनुमति मांगी। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप तथा 4×100 मीटर रिले रेस सहित विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने जीते पदक अंडर-14 लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में चंबा के अथर्व ने स्वर्ण, ऊना के परमजीत सिंह ने रजत और भरमौर के मोहित ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 में अंबोटा के पारस डडवाल ने स्वर्ण, चंबा के भुवन सिंह ने रजत और ऊना के नवी भारद्वाज ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में ऊना के आदित्य शर्मा ने स्वर्ण तथा अंबोटा के वंश ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कियों में ऊना की रियाना, अंडर-14 लड़कियों में ऊना की अहाना शर्मा तथा अंडर-19 लड़कियों में ऊना की रिद्धिमा शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में भरमौर के अर्णव ने स्वर्ण, अंबोटा के रियान ने रजत और ऊना के अर्श शर्मा ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में ऊना की आरनवी भारद्वाज ने स्वर्ण, अंबोटा की प्रियांशी ठाकुर ने रजत और भरमौर की दिव्यांशी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में भरमौर के वरुण ने स्वर्ण, ऊना के आदित्य धनराज जोशी ने रजत और अंबोटा के उपलक्ष जसवाल ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में चंबा की करुणा चंद्र ने स्वर्ण, ऊना की अवंतिका ने रजत और अंबोटा की काव्यांजलि ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अन्य 100 मीटर स्पर्धाओं में ऊना के रघुवंश ने स्वर्ण, अंबोटा के कृष पठानिया ने रजत और चंबा के नितेश कुमार ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में ऊना की ऐंजल शर्मा ने स्वर्ण तथा अंबोटा की अन्वी ने रजत पदक हासिल किया।
शॉट पुट में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 लड़कों के शॉट पुट में भरमौर के धुर्व ने स्वर्ण, अंबोटा के सूर्यांश ने रजत और ऊना के सूर्यांश सिंह ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 लड़कियों में अंबोटा की मीनाक्षी ने स्वर्ण तथा भरमौर की अनन्या ने रजत पदक हासिल किया।
अंडर-17 लड़कों में अंबोटा के वंश ने स्वर्ण, भरमौर के दक्ष ने रजत और ऊना के पीयूष कुमार ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 लड़कों में ऊना के गुरतेज सिंह ने स्वर्ण तथा अंबोटा के देवांश ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कियों में अंबोटा की साक्षी ने स्वर्ण और ऊना की प्रिंसेस ने रजत पदक हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में भी दिखा दमखम अंडर-14 लड़कों की 400 मीटर दौड़ में ऊना के सक्षम ने स्वर्ण, चंबा के उत्कर्ष ने रजत और भरमौर के विजुल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में ऊना के तानिश ने स्वर्ण, भरमौर के पार्थ ने रजत और अंबोटा के आशीष ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 लड़कों में चंबा के दिवाकर ने स्वर्ण, ऊना के संजय संधू ने रजत और अंबोटा के ईशान जसवाल ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की अंडर-14 400 मीटर दौड़ में ऊना की सेजल शर्मा ने स्वर्ण, नैना देवी की अदिति ठाकुर ने रजत और चंबा की एश्ले ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 में चंबा की माही ठाकुर ने स्वर्ण, ऊना की प्रियांशी मट्टू ने रजत और अंबोटा की नव्या ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 में ऊना की सोनाक्षी ने स्वर्ण तथा अंबोटा की राहत ने रजत पदक जीता। खेलों से होता है व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास : प्रिंस पठानिया मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य आर.एल. पाठक ने कहा कि डीएवी संस्थाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षा के साथ खेल भी व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल प्रशिक्षक राहुल कपिल, शिपाली वर्मा, मुनीष द्विवेदी, निर्णायकगण, शिक्षकों और आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।



























