तीन दिवसीय प्लास्टिक मुक्त अभियान का समापन
बीबीएन 3 अक्टूबर शांति गौतम , बददी इंफ्रा और बददी टेकनीकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट झाडमाजरी द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय व्यापक पोलीथीन कचरा उन्मूलन कार्यक्रम का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर प्लास्टिक को जड से मिटाने के लिए शपथ। इस अवसर पर एक रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें घर घर जाकर जनता व दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। बीबीएनडीए के सहयोग से शहर में फैले हुए प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित किया गया। बददी इंफ्रा के सीईओ विजय अरोडा, प्रिंसीपल जयदीप अग्रवाल, बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष संजय खुराना, अशोक शर्मा, डीपीआईआईटी भारत सरकार से आए हुए जितेंद्र कुमार तथा बददी इंफ्रा और बीटीटीआई के छात्रों ने मिलकर शपथ ली की हमें अपने घर, गली, गांव, शहर तथा भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना है।
































