दून विस के अन्तर्गत हिमाचल बोर्ड के सभी उच्च स्कूलों में करवाया जाएगा मेन्टल एबीलिटी टेस्ट
बद्दी, 2 दिसंबर (शांति गौतम) डीडी ट्रस्ट न्यास कायल सप्पर सामाजिक तथा धर्मार्थ के कार्यों का विस्तार करते हुए पहाड एंव दून विस क्षेत्र के सभी 47 उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों का मेन्टल एबीलीटि टेस्ट करवाएगी। जिससे बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सके तथा यहां से बच्चे नेशलन लेवल के क पीटिटिव टेस्ट में उर्तीण हो सकें। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष बुधिराम वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों के दौरान उनके न्यास द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में छ: अलग अलग स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा कै प लगाये गये हैं जिसमें 13सौ से अधिक रोगियों की जांच की गई। इसके इलावा शिक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए इस वर्ष के सत्र से दसवीं कक्षा में पढने वाले प्रतिभावान छात्रों का उनके स्कूल परिसर में ही 19 दिस बर को टेस्ट करवाया जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितिय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र को एक हजार, साढे सात सौ रूपये, पांच सौ रूपये नकद इनाम तथा अगले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस तरह सभी स्कूलों से कुल चालीस से पचास छात्रों का मैरिट बेस पर फरवरी महीने में एक सामूहिक टेस्ट लिया जाएगा। जिसमें प्रथम ग्रुप को पच्चीस हजार, द्वितिय ग्रुप को बीस हजार, तृतीय ग्रुप को पन्द्रह हजार की नगद राशी से पुरस्कृत किया जाएगा। टेस्ट सलेक्शन का मु य उद्येश्य बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारना है। यहां प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं है लेकिन देखने में आया है कि इन बच्चों को सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। बडे दुख की बात है कि सन 1970 से एक भी बच्चा आई आई टी अथवा आई आई एम, ए स, प्रशासनिक सेवा के लिए नहीं चुना गया है। जोकि बहुत ही शर्मिन्दगी की बात है। डी डी ट्रस्ट ऐसे प्रतिभावान बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग शिक्षा प्रदान करने में भी हर स भव सहायता करेगा। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा प्रयावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण, पहाडी स्कूल के विद्यार्थीयों को नि:शुल्क शैक्षिक तथा औद्योगिक भ्रमण, पुस्तकालय के लिए किताबें दान की गई हैं। आने वाले दिनों में डी डी ट्रस्ट के कार्यालय एससीओ 10-11, अमरावती अपार्टमेन्ट में सार्वजनिक पुस्तकालय तथा बुजुर्गों के लिए डे-केयर सेन्टर खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नोबल कार्य के लिए अन्य सिविल सोसाईटी, शैक्षिणक संस्थानों, औद्योगिक घरानों तथा जन प्रतिनिधियों को भी इस मुहिम के साथ जोडा जाएगा। क्योंकि यदि हमारी शिक्षा प्रणाली सुदृढ होगी तभी हमारा समाज, हमारा राष्ट्र आगे बढेगा और हम अपनी मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का निवर्हन कर सकेंगे। इस अवसर पर डीडीट्रस्ट के अध्यक्ष बुधि राम वर्मा, ड्रीम शेपर्स अकेडमी के प्रिंसिपल डाक्टर सुरेश ठाकुर, सोनम यादव, नंदिनी, धनवन्ती व कान्ता ठाकुर आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।































