विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब लूटी वाहवाही
badi,4 दिसंबर (शांति गौतम): उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढांग निहली मे वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि ने मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। समारोह में ढांग निहली स्थित मेडिका लैब के प्रबंधक निदेशक जितेंद्र दुआ ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल किरण भारद्वाज ने की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य यशवंत सिंह बाबा व टी वी एस कंपनी से महेश अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
स्कूल की प्रधानाचार्य किरण भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई जिसमें विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद गतिविधियों, सांस्कृतिक एवं अन्य सह संज्ञानात्मक गतिविधियों और विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, स्वच्छता पर लघु नाटिका, भांगड़ा, गिद्दा आदि संस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में स्कूल की अध्यापिका कैलाश कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्कूल प्रबंधन की तरफ से सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा गया मुख्यअतिथी ने मेघावी व सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को समानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे साल भर अपने पारितोषिक का इंतजार करते है। उन्होंने कहा कि जो बच्चें इस बर्ष पारितोषिक लेने से वचिंत रह गए है वह आगे के लिए ओर मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधर्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए।उन्होंने विजेताओं को बधाई दी व विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्य किरण भारद्वाज ने कहा वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह बच्चों के लिए एक उत्सव की तरह है ताकि वह वर्ष भर की मेहनत का पारितोषिक पा सके। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया की शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने मुख्यअतिथि व अन्य सभी गणमान्य नागरिकों का समारोह में पधारने पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान जीत कौर, हाकम चंद, राजपुरा स्कूल से प्रिंसिपल अदित कंसल, मंझोली स्कूल से प्रिंसिपल अनीता राणा, मंच संचालक राकेश कुमार, रमेश कुमार, राजेश, धर्मपाल, गोविंद राम, संगीता, प्रियंका, पायल, रीता, बिंदिया, कैलाश कुमारी, जसविंदर कौर, समाजसेवी भगवान सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मनजीत कौर, राम आसरा, देवराज नेगी, राम प्यारा, मेवा सिंह, हरपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।































