बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की 4 साल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले मैं कार्रवाई को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल एसपी बद्दी और एसडीएम नालागढ़ से मिला
बद्दी, 19 फरवरी ( शांति गौतम ) बुधवार को बच्ची के परिजन व सैकड़ों की संख्या में युवा एसपी बद्दी को पुलिस थाना बद्दी मिलने पहुंचे और एसपी बद्दी रोहित मालपानी ओर एसडीएम प्रशांत देष्टा से मिले और स्कूल प्रशासन पर कार्यवाही करने के लिए कहा। इकठ्ठे हुए लोगो ने कहा कि अगर 7 दिन में बददी पुलिस कोई कार्यवाही नही करती तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा क्योंकि स्कूल प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को दिलासा देने की बजाय उन पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह स्कूल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर एसपी बददी ओर एसडीएम नालागढ़ ने आशवाशन दिया है कि 7 दिन के अंदर जांच करके रिपोर्ट सभी से सांझी की जाएँगी।
































