स्कूल संचालक और तहसीलदार को हनीट्रेप करने वाली शिक्षिका का मामला
सात लाख लेते पकड़ा पुलिस ने महिला और उसके पति को
करनाल, आशुतोष गौतम। करनाल के सबसे चर्चित गैंगरैप मामले में तहसीलदार राज बख्श और स्कूल संचालक अजय भाटिया पर आरोप लगाने वाली महिला शिक्षिका और उसका पति पुलिस के बिछाए जाल में फंस गए। अब पुलिस इस मामले में इस आरोप के मामले की पटकथा लिखने वाले अन्य किरदारो को भी नापने की तैयारी में हैं। तहसीलदार राजबख्श और प्रताप पब्लिक स्कूल के मालिक अजय भाटिया पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला टीचर 7 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि हनीट्रैप का मामला है पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में महिला को सैक्टर12 से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 15 लाख मांगे थे लेकिन 7 लाख में मामला तय हो गया था पुलिस को महिला टीचर के स्कूल संचालक को ब्लैकमेल करने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने महिला को 7 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। पुलिस ने महिला को आज अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला और उसके पति को 14 दिन के रिमांड पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रताप पब्लिक स्कूल के मालिक अजय भाटिया व तहसीलदार राजबक्श पर स्कूल की महिला टीचर ने रेप का आरोप लगाया था। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला प्रिंसिपल सहित 3 लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला टीचर ने गंभीर आरोप लगाये थे। पुलिस ने केस की जाँच के लिए एस आई टी बनाई थी जो अभी तक केस की जाँच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि स्कूल संचालक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोप लगाने वाली महिला टीचर उसे ब्लैकमेल कर 15 लाख की डिमांड कर रही है। महिला को पकडऩे के लिए एक टीम का गठन किया गया था। आज महिला टीचर को रंगे हाथ स्कूल के ही कर्मचारी से 7 लाख रूपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। उधर आरोपी महिला ने उसे इस मामले में फंसाने के लिए विधायक धर्मपाल गौंदर के पुत्र और एक अन्य पर आरोप लगाया हैं।
































