वशिष्ट पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रतियोगिताओं की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन बीएचटी न्यूज, ऊनाविद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, तार्किक सोच, भाषाई दक्षता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट ज्ञान का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मात्रा ज्ञान प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक, भाषाई एवं तकनीकी कौशल का विकास करना था।’मात्रा ज्ञान प्रतियोगिता’ के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करने, शुद्ध लेखन एवं मात्राओं के सही प्रयोग की आदत विकसित करने तथा भाषा कौशल को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया। वहीं ‘कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता’ के जरिए विद्यार्थियों के कंप्यूटर ज्ञान, तार्किक चिंतन, डिजिटल जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा संबंधी समझ को और अधिक मजबूत किया गया।स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा पहली-दूसरी) में स्वर सम्राट टीम के सक्षम अरोड़ा, वेदांशी राणा, मनकीरत कौर, विहाना रेज़िल, सीरत कोलिश एवं वेदिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामर किंग टीम की शिवांशी, समायरा, उत्कर्ष शर्मा, काशवी सैनी, वियान चौधरी एवं दीक्षिका ने द्वितीय तथा ज्ञान सागर टीम के इवान संगत, किरण, शानवी शर्मा, रूषांक कौशल, तनिश राणा एवं बबनीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया।एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी-चौथी) में शब्द योद्धा टीम के हर्षित शर्मा, दिव्यांश सहोर, कृषिका खन्ना, अनन्या सैनी, जैस्मीन कौर एवं रिहान परीक्षित प्रथम रहे। शब्द सेनानी टीम के आदित गुप्ता, कनिष्का धीमान, रियांश ठाकुर, अराध्या खन्ना एवं दुष्यंत नरयाल ने द्वितीय तथा मात्रा मनीषी टीम की मान्या सोनी, अवनी शर्मा, आदया गुप्ता, राजवीर कौर, प्रीशा शर्मा एवं दिव्यांश धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ऑरेंज ग्रुप (कक्षा पाँचवीं-छठी) में टेक टाइटंस टीम के रेयांश ठाकुर, कीरत कौर, जसमीत सिंह एवं शिवन्या धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैम रेंजर्स टीम की सानवीं नकई, काशवी भारद्वाज, देवांशी एवं वेदिका द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि वेब विजार्ड टीम की अलिसिया, बावन्या शर्मा, मालती एवं राघव प्रभाकर ने तृतीय स्थान हासिल किया।मैंगो ग्रुप (कक्षा सातवीं-आठवीं) में आई क्लाउड टीम के पारस दामले, अलंकृता, विहाना राणा एवं इशिका राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ए.आई. टीम की पीहू शर्मा, गुंजन धीमान, अक्षिता सघल एवं सक्षम राणा ने द्वितीय तथा ब्लॉकचेन टीम की सीरत, अनिका, जसकीरत एवं त्रिनभ शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मेलन ग्रुप (कक्षा नौवीं-दसवीं) में टीम बाइट के धैर्य शर्मा, पराग चंदेल, अर्नब जसवाल एवं कुलजीत सिंह प्रथम स्थान पर रहे। टीम लॉजिक के वामन शर्मा, आर्यन, अक्षमा एवं अराधना ने द्वितीय तथा टीम नेक्सस की अदिति शर्मा, श्रेया सैनी, तमन्ना साहू एवं हर्षित परमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक, भाषाई एवं तकनीकी गतिविधियों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि छात्र-छात्राएं बदलते समय की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।































