कांग्रेसी पार्षदों द्वारा लगाए आरोप आधारहीन
शांति गौतम बीबीएन 8 अक्टूबर, नगर परिषद द्वारा सरकारी स्तर पर मनाए गए दशहरे के त्यौहार पर कांग्रेसी पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप आधारहीन है। यह बात पत्रकारों से बातचीत में नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा ने बताया कि वार्ड नंबर 9 की पार्षद सतवीर कौर एवं उनके पति कांग्रेस नेता संजीव द्वारा जो नगर परिषद पर दशहरे के संदर्भ में आरोप लगाए हैं वह मनगढ़ंत है एवं आधारहीन हैं इससे उनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचय मिलता है। दीपा ने बताया कि कांग्रेसी पार्षद अपने कार्यकाल को देखें जब वे बिना सोचे समझे और भाजपा पार्षदों को विश्वास में ना लिए अपने काम करते थे । उन्होंने चेताया कि यह जो आधारहीन आरोप बंद कर दें अन्यथा उन्ससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त पार्षदों को विश्वास में लेकर दशहरे का आयोजन करवाया गया है बकायदा कांग्रेसी पार्षदों के नाम व फोटो के होर्डिंग्स पुरे नगर में लगाए गए थे और उन्हें बकायदा व्यक्तिगत दूरभाष द्वारा सूचित किया गया था। उन्होंने कांग्रेसी पार्षद द्वारा लगाए आरोपों की कड़ी निंदा की है।































