डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के छात्र अक्षित चौहान ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में हिमाचल का किया प्रतिनिधित्व
BHT news, ऊना डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के कक्षा दसवीं के छात्र अक्षित चौहान ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में भारत मंडपम में अपने ट्रैक में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है| विदित हो कि 9 जनवरी से 12 जनवरी तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अक्षित चौहान ने भाग लिया |यह प्रतिष्ठित आयोजन देशभर से 3000 युवा नेताओं को एक मंच पर लाता है, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने विचार प्रस्तुत करते हैं| अक्षित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला में सुबह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विद्यार्थियों से भेंट की और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया | उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए छात्रों को सफलता का मूल मंत्र नशे से दूर रहकर लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया| अक्षित चौहान ने अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि उनके लिए हिमाचल प्रदेश के संसदीय सदस्यों के साथ रात्रि भोज का आयोजन भी करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महा उत्सव का समापन अंत में छात्रों को सुझाव देते हुए एवं जीवन उपयोगी संदेश देते हुए किया। प्राचार्य आर.एल पाठक ने अक्षित चौहान की इस उपलब्धि के लिए उसे व अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने से छात्रों में उत्साह और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का हौंसला मिलता है| श्री पाठक ने कहा कि डीएवी परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।




























