अंजलि को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग में यंग प्रोफेशनल के पद पर नियुक्ति, हिमाचल का नाम किया रोशन अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता पवन कौशल की बेटी अंजलि को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत उपभोक्ता मामले विभाग में यंग प्रोफेशनल के पद पर नियुक्ति मिली है। अंजलि की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शुभचिंतकों और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ा है।भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से 14 अक्टूबर, 2026 को जारी नियुक्ति प्रस्ताव के अनुसार, अंजलि को अनुबंध पर यंग प्रोफेशनल के रूप में सेवाएं देने का अवसर प्रदान किया गया है। वह विभाग की सीपीयू डिवीजन में लॉ कंसलटेंट के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। अंजलि की इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल, महासचिव अधिवक्ता राकेश शर्मा, दिल्ली से राकेश शर्मा तथा ऊना से जतिंदर कंवर ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंजलि की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभाग में कार्य करने का अवसर मिलना उनके व्यावसायिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।संघ के पदाधिकारियों ने अंजलि के माता-पिता, विशेषकर उनके पिता अधिवक्ता पवन कौशल को भी बधाई देते हुए कहा कि बेटी की इस सफलता से परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अंजलि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी तथा अपने कार्यों से समाज और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की युवा प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी योग्यता का परिचय दे रही हैं। अंजलि की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने अंजलि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने ज्ञान, अनुभव और कार्यक्षमता से नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।






























