मीटिंग में ग्राहकों की शंकाओं का समाधान किया, यूको बैंक की टाउन हॉल मीटिंग में ग्राहकों को योजनाओं से अवगत करवाया गया
करनाल, आशुतोष गौतम (5 dec) यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को बैंक की लाभकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए टाउन हॉल मीटिंग रखी। बैंक के कार्यपालक निदेशक अजय व्यास ने मीटिंग की अध्यक्षता की। अजय व्यास ने अपने उदबोधन में बैंकों के बदलते परिवेश, यूको बैंक के नए तकनीकी उत्पादों, ग्राहकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां ग्राहकों के साथ सांझा की। उन्होंने कहा कि यूको बैंक अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों और हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाता है। इस मौके पर अंचल प्रमुख आईएस तुलसी ने ग्राहकों को और बेहतर सेवा उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा बैंक के विभिन्न तकनीकी उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद खुले सत्र में ग्राहकों की शंकाओं का समाधान किया गया। ग्राहकों में बंैक की सेवाओं को लेकर संतोष देखने को मिला। मीटिंग के बाद श्री दुर्गा मंदिर परिसर में अजय व्यास सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे रोपित किए। अजय व्यास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामुहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण असंतुलन को रोकना होगा। अधिकारी द्वारा ऋण लाभार्थियों को इको फ्रेंडली ई-रिक्शा की चाबियां सौंपी गई।

































