बोले, सरकार जल्द करे पीआर धान की खरीद, नहीं तो प्रदर्शन करने को होंगे मजबूर
करनाल, आशुतोष गौतम (29 अक्तूबर) कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार कांग्रेस के सहप्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौर ने तरावड़ी अनाज मंडी का दौरा कर किसानों व व्यापारियों को आ रही समस्याएं को सुना। तरावड़ी अनाज मंडी में कांग्रेसी नेता सुल्तान सिंह सोल्हों की दुकान पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। विरेन्द्र राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खून के आंसू रूलाने का काम कर रही है। सरकार द्वारा मंडियों में पीआर धान की खरीद बंद होने के कारण किसानों को काफी परेशान हो रही है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि किसानों को उनकी धान का कम भाव देकर उन्हें एक तरह से लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली, तो प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ईरान ने तेल बंद की जो नीति लागू हुई है, उससे भारत को तो नुकसान होगा, इसके साथ ही पाकिस्तान को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ईरान से भारत द्वारा जो तेल बंद किया गया है, उससे किसानों व व्यापारियों को दिक्कतें आ रही है। राठौर ने भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार द्वारा 48 घंटे के अंदर पीआर धान की खरीद करें। इस मौके पर पूर्व सदस्य हरियाणा स्टॅाफ सलेक्शन रामशरण भोला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुल्तान सोल्हो, कांग्रेसी नेता मुनीष परवेज राणा, सेवादाल के कार्यकारी अध्यक्ष चरण कामरा, प. रणजीत सौकड़ा, प. प्रेमचंद शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, संजय भाटिया, अरूण जैन, नारायण प्रकाश बंसल, अनुज गोयल, सचिन गोयल, कृष्ण कांबोज, पवन शर्मा, वेदपाल राणा, बसंत राणा, रविन्द्र सिंह सहित अन्य किसान व व्यापारी मौजूद रहे।































