भ्रष्टाचार व सामाजिक कुरितियों का होगा विनाश
दशहरा मैदान फेस तीन में दशहरा मेला होगा आयोजित
बीबीएन, 6 अक्तूबर गौतम , नगर परिषद बददी द्वारा हाऊसिंग बोर्ड फेस तीन में इस बार भी भव्य तरीके से दशहरा मेला आयोजित कर रही है। नगर परिषद की सत्ता बदलने के बाद भाजपा के नेतृत्व में यह पहला दशहरा होगा। नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा, उपाध्यक्ष सुषमा कुंडलस व पार्षद संदीप कुमार सचदेवा ने बताय कि इस बार मेले में रावण, कुंभकंर्ण व मेघनाथ के पुतले दहन किए जाएंगे। उन्होने कहा कि इस बार जो पुतले जलाए जाएंगे उसमें हर एक पुतले पर एक विशेष प्रकार का स्लोगन अंकित होगा। जो स्लोगन अंकित होगा उसी सामाजिक बुराई को सदा के लिए समाप्त करने के लिए संकल्प लिया जाएगा। नगर परिषद चेयरमैन ने बताया कि रावण के पुतले पर प्लास्टिक मुक्त भारत, कुंभकर्ण के पुतले पर भ्रष्टाचार मुक्त व मेघनाथ के पुतले पर नशा मुक्त करने का पर्चा लगाया जाएगा। तीनों पुतलों के साथ साथ इन तीनों सामाजिक बुराईयों का भी मंच से इनके दुष्परिणाम बताकर एक एक करके अग्रि से दहन किया जाएगा। इसके अलावा मेले में पंजाब के मशहुर कलाकार सोनू विर्क, अर्शदीप, जगपाल सिद्वू, चन्ना किशनपुरा हिमाचली, कमल प्रिंस, संजय सागर, सोनू कंवर, पम्मी डाडी सहित कई कलाकार भाग लेंगे और मेले में चार चांद लगाएंगे। सभ्याचाकर मेला व सांस्कृति संध्या 8 अक्तूबर मंगलवार को शाम तीन बजे से शुरु हो जाएगी। महिलाओं व बच्चों क बैठने का विशेष प्रबंध किया जाएगा। इस अवसर पर नप चेयरमैन नरेंद्र दीपा के अलावा उपाध्यक्षा सुषमा कुंडलस, कार्यकारी अधिकारी रणवीर वर्मा, जेई राकेश कांत शर्मा, पार्षद निर्मला देवी, माया देवी, मोनिका, सतबीर कौर, मदन लाल, बंत सिह, शहरी भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद तरसेम चौधरी, महेंद्र सिंह लुबाणा, हरनेक ठाकुर, सहायक खेम चंद वर्मा सहित समस्त सदस्यों ने बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि हमें मिलजुल कर अपनी भारतीय पंरपरा को कायम रखना है। त्यौहार सभी के सांझे होते हैं और इस दिन सभी मनमुटाव दूर करके सामाजिक विकास के लिए कार्य करने का प्रण लेना होता है।
कैपशन-नगर परिषद बददी द्वारा फेस तीन में आयोजित दशहरा मेले में पहुंच रहे कलाकार।





























