शापिंग मॉल संचालक नहीं दे रहा सुविधाएं , दुकानदारों ने थामा व्यापार मंडल का दामन
बददी, 7 नवंबर (शांति गौतम) बददी के प्रतिष्ठित होमलैंड सिटी मॉल में व्यापारियों ने मॉल संचालकों के विरुद्व मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज सिटी माल में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मेलाराम चंदेल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल ने की। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याएं व्यापारी नेताओं के समक्ष रखी। उन्होने बताया कि उनसे बहुत ज्यादा मेंटीनस लिया जा रहा है और बिजली की जो दरें वसूली जाती है वो दर भारत में कहीं नही है। बंद ए.सी का भी मासिक बिल ले लिया जाता है जबकि हर माह 50 लाख से ज्यादा शुल्क इनके पास एकत्रित होता है। शापिंग माल में शौचालय की सुविधा नहीं है और विकलांग व्यक्तियों के लिए माल में घूमने के लिए व्हील चेयर नहीं। इतने बडे माल में ग्राहकों को बैठने के लिए सिर्फ तीन बैंच है जो कि नाकाफी है। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी प्रधान मेलाराम चंदेल ने कहा कि हमने व्यापारियों की समस्त समस्याएं सुन ली है और उनको प्रदेश सरकार के हर विभाग व सीएम तक पहुंचाई जाएगी। अगर शॉपिंग माल संचालक फिर भी मांग नहीं मानते तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र मित्तल, भंगीराम चौधरी व राजू भारद्वाज भी उपस्थित थे।
दीपक गुप्ता को सौंपी कमान
होमलैंड सिटी माल के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव करे व्यापार मंडल सिटी माल की कमान युवा कार्यकर्ता दीपक गुप्त को सौंपी। इसके अलावा सुकन्या को उपप्रधान, अन्ना को सचिव, कुलदीप को सह सचिव, सेवा सिंह को वित्त सचिव, अमित कुमार को सह कोषाध्यक्ष,अखिलेश को संगठन सचिव, सलाहकार राजू भारद्वाज बनेे।