डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूरा होने पर हवन यज्ञ का आयोजन किया
BHT news, ऊना डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल, ऊना में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूरा होने पर हवन यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया । इस अवसर पर स्थानीय कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह ,सदस्य आशुतोष लखनपाल, प्राचार्य आर.एल पाठक व शिक्षकों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालते हुए विश्व कल्याण ,शांति ,सद्भाव एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। हवन यज्ञ का विधिवत संचालन तिलक राज शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण से किया गया |श्री राम जय राम जय जय राम के उद्घोष के साथ वातावरण भक्तिमय बन गया। कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हवन यज्ञ से समाज में नैतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्राचार्य आर.एल पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि राम मंदिर निर्माण केवल एक धार्मिक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति ,परंपरा और एकता का प्रतीक है| श्री पाठक ने छात्रों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने राष्ट्र की उन्नति और समाज के कल्याण के लिए संकल्प लिया।




























