जनता कफर्यू को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस करनाल की और से जिलावासियों का आभार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 मार्च ) जैसा कि आप सभी को विदित है कि कोविड-19 महामारी के रूप में विश्व के सामने आया है। इसको हराने के लिए 22 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा एक दिन के लिए एक दिन का जनता कफर्यू का आवहान किया था। इस सम्बन्ध में पुलिस कप्तान द्वारा पुरे पुलिस विभाग की और से सभी करनाल वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने इस आवहान को सहज स्वीकार किया और प्रशासन का पुर्ण सहयोग किया। उन्होने कहा कि यह आवहान सुबह 7 से रात्री 9 बजे तक किया गया है। सभी से निवेदन है कि रात्री 9 बजे के बाद यदि बहुत जरूरी ना हो तो घरो से बाहर ना निकले क्योकि इस अभियान को यदि हमें इसके निर्णय तक पहुचाना है तो हमे आगे भी इसके बारे मे एहतियात बरतने की आवश्यकता है। ताकि यह और आगे ना बढ़ सके। इस सम्बन्ध में अगर कोई आदेश सरकार की और से आता है तो आपको प्रशासन की और से अवगत करा दिया जाऐगा।