इनकम टैक्स विभाग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध नहीं करवाने पर जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन भड़की
BHT news, ऊना: वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए आयकर रिटर्न भरने के लिए ऑनलाइन सुविधा पर फार्म उपलब्ध न होने की वजह से जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन ऊना ने केंद्र सरकार के इस ढुलमुल रवैए के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उक्त जानकारी जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट एसडी वशिष्ठ ने देते हुए बताया कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि केंद्र सरकार द्वारा 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। मगर मई महीना समाप्त होने के नजदीक है कि अभी तक इनकम टैक्स विभाग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध नहीं करवाए गये हैं। जिससे आयकर रिटर्न भरने वालों तथा भरवाने वालों में आयकर विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के नजदीक आने पर आयकर विभाग की साइट पर ज्यादा वर्कलोढ हो जाने की वजह से सर्वर डाउन हो जाने से करदाता समय पर अपनी आयकर रिटर्न नहीं भर पाता। जिससे उसे देरी से रिटर्न भरने के लिए काफी जुर्माना भी अदा करना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इनकम टैक्स रिटर्न भरने के फॉर्म को जल्द से जल्द ऑनलाइन करवाने की मांग की है ताकि करदाता समय पर अपनी इनकम टैक्स रिटर्न को भर सके। ताकि इस विलंबता के कारण उसे देरी होने पर किसी भी प्रकार का कोई जुर्माना न चुकाना पड़े। उन्होंने केंद्र सरकार से त्वरित कार्यवाही करते हुए इनकम टैक्स रिटर्न भरने के फॉर्म करदाताओं की सुविधा के लिए बिना किसी विलंबता के ऑनलाइन करने की मांग की है।






























