डा. अमित लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
करनाल, आशुतोष गौतम ( 4 फरवरी ) आयुष विभाग में कार्यरत डा. अमित पुंज को कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ज्योतिष सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में योग के क्षेत्र में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। डा. पुंज की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी को यंगेस्ट योगिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि उनकी पत्नी को योग क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए सेवाभाव अवार्ड प्रदान किया गया। दिव्यांशी एक साल की उम्र से ही योग क्रियाओं का अभ्यास करती आ रही हैं। सम्मेलन में पूरे परिवार को योगा परिवार सम्मान से भी नवाजा गया। विश्व विख्यात एस्ट्रोलोजर जीडी वशिष्ठ, राजीव शर्मा, डा. रामराज कौशिक, अक्षय शर्मा व पंचतत्व स्पिट्रचुअल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मीना कुमारी ने डा. अमित पुंज को यह अवार्ड प्रदान किया। उल्लेचखनीय है कि पिछले सात वर्षों से डा. अमित आयुष विभाग करनाल में कार्यरत हैं। वह समय-समय पर विभिन्न योग कक्षाओं में जाकर शुगर, सरवाइकल, कमर दर्द, घुटनों का दर्द व उच्च रक्तचाप जैसी जटिल रोगों का उपचार योग से करने का ज्ञान बांट रहे हैं। डा. अमित को यह अवार्ड मिलने पर करनाल के योग शिक्षकों व साधकों ने खुशी जाहिर की है। इस उपलब्धि को करनाल के लिए गौरवांवित करने वाली बताया गया।



































