ऊना, 11 सितंबर: जल शक्ति अभियान के तहत 13 सितंबर को ग्राम पंचायत त्यूड़ी के एग्ज़ोटिका गार्डन में किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, ऊना स्थित रामपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बी.के. शर्मा ने बताया कि किसान मेले में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्चविद्यालय, पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरियाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर किसानों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के तरीकों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को बढ़-चढक़र इस किसान मेले में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।






























