सी-विजिल आई 3 शिकायतों का एफएसटी टीम ने निर्धारित समयावधि से पूर्व किया समाधान:नोडल अधिकारी
करनाल, आशुतोष गौतम (5 अक्तूबर) हरियाणा विधानसभा के चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना को लेकर फ्लाईंग स्क्वायड टीम(एफ एस टी)ने गत दिवस 4 अक्तूबर को सी-विजिल पर आई 3 शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटारा कर दिया। यह जानकारी सी-विजिल के नोडल व जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला में सी-विजिल पर आई शिकायतों के निपटान के लिए एफएसटी टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र से संबंधी शिकायतों का निर्धारित समयावधि 100 मिनट में निपटारा करना होता है। उन्होंने बताया कि नीलोखेडी की टीम नम्बर 6 ने सी-विजिल पर समाना बाहू के पास बिना अनुमति के लगे पोस्टर से संबंधित 2 शिकायतों का 32 मिनट 40 सैकेंड व 26 मिनट 50 सैकेंड तथा करनाल की टीम नम्बर 2 ने सदर बाजार करनाल में बिना अनुमति के लगे पोस्टर से संबंधित सी-विजिल पर आई एक शिकायत का 61 मिनट 19 सैकेंड में निपटारा कर दिया।































