आरोग्य सेतू एप से कोरोना के बारे में मिल रही है सटीक जानकारी, जिले में अभी तक करीब 1 लाख 92 हजार लोगों ने किया एप को डाउनलॉड
करनाल, आशुतोष गौतम (21 मई) डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से आरोग्य सेतु एप की शुरूआत की हुई है। जिला करनाल में करीब 1 लाख 92 हजार लोगों ने इस एप को डाउनलॉड किया है। आरोग्यसेतु नाम का यह ऐप प्रत्येक भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया से जुड़ा है। इस एप के माध्यम से आमजन कोरोना के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर रहे है। डीसी ने बताया कि आरोग्य सेतु एप को लोकप्रिय बनाना आज के समय की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक संया में इसे डाउनलोड करना सुनिश्चित किया जा सके। इस एप के द्वारा कोविड-19 से जुड़ी सारी जानकारियां मिल रही है, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरें और जोखिम का सटीक आकलन, कोरोना के लक्षणों के आधार पर स्व-आकलन की सुविधा तथा सभी राज्यों के हेल्प डेस्क नंबर्स उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में यह एप एक आवश्यक साधन साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण पकडऩे के जोखिम का आकलन करने में सक्षम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 11 भाषाओं में यह एप उपलब्ध है तो खुद भी डाउनलोड करें और अपने नजदीकी लोगों को इस बारे में जानकारी दें। अपडेट रहने के लिए आरोग्य सेतु एप को नियमित रूप से चेक करें। कोरोना वैश्विक महामारी से घबराये नहीं सावधान रहें, समय पर चिकित्सा, सुरक्षा और स्वच्छता के साथ हम कोरोना वायरस के प्रसार को रोक सकते है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन-4 को 31 मई तक बढ़ाया गया है ताकि इस महामारी का खात्मा किया जा सके। इसके लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है कोई अति आवश्यक कार्य है तभी घर से बाहर निकले तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग प्रशासन द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए लॉकडाउन के के नियमों का पालन करें।

































