हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 10 अगस्त को ऊना के इंडोर स्टेडियम में होगा
डॉ रणधीर जसवाल, ऊना, 6 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ आगामी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आयोजित कर रहा है। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 22 से 24 अगस्त 2025 तक रांची, झारखंड में आयोजित की जाएगी। चयन ट्रायल 10 अगस्त को ऊना इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पहलवानों का वजन मापन सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें 1 किलो वजन की छूट दी जाएगी। मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल में निम्नलिखित भार वर्गों में मुकाबले होंगे: फ्री स्टाइल: 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किग्रा, ग्रीको-रोमन स्टाइल: 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किग्रा, महिला कुश्ती: 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किग्रा पहलवानों के लिए यह आवश्यक है कि वे हिमाचल प्रदेश के निवासी हों और 2002 से 2007 के बीच जन्मे हों। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को अपना जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। अन्य राज्यों के पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ ने पहलवानों से समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया है।यह जानकारी संघ के प्रधान राजेंद्र सिंह ठाकुर ने दी।



























