ढकरियाणा मे विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने नवनिर्माण पंचायत भवन का शिलान्यास किया

बीएचटी न्यूज, बददी (22 दिसंबर)
रविवार को ग्राम पंचायत ढकरियाणा मे दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी द्वारा नवनिर्माणाधीन पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह ततपर हैं और पंचायत भवन बनने से आम जनता को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास पहुंच रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढकरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह कंवर, गुमान सिंह, रणवीर सिंह, पृथ्वी सिंह, ईश्वर सिंह, हरनाम सिंह, सुदर्शन सिंह, कैलाश सिंह, बहादुर सिंह, व क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।































