करनाल, आशुतोष गौतम (18 सितंबर) विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा में कुछ संस्थाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने का काम कर रही है। इस प्रकार के प्रयासों से महिलाओं में जागरुकता आ रही है। वे एक निजी संस्थान में कारपेडाईम की संयोजिका सुगंधा चौधरी व अंजू चौधरी द्वारा आयोजित एक राज्यस्तरीय शिल्प मेले और प्रदर्शनी में के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में सबसे पहले विधायक सुभाष सुधा, नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन उमा सुधा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा ने एक दिवसीय क्राफ्ट मेले और प्रदर्शनी का रिब्बन काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। सरकार के यह प्रयास तभी सफल हो पाएंगे जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति दृढ़ इच्छा शक्ति से सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कारपे डाईम संस्था के प्रयास रंग ला रहे है। इस शिल्प मेले में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली से लोग खासकर महिलाएं व युवा पीढ़ी खरीददारी करने के लिए पहुंची है। कारपे डाईम की संचालिका सुंगधा चौधरी ने बताया कि पिछले 3 सालों से शिल्प मेले और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में महिलाओं, बच्चों और हर व्यक्ति के लिए सीजन से सम्बन्धित हर प्रकार का समान एक छत के नीचे उपलब्ध करवाया गया है। इस प्रदर्शनी में दिल्ली, जयपुर, मोहाली, कोलकता व अन्य राज्यों से शिल्पकार पहुंचे है। इस प्रदर्शनी में नवीनतम डिजाईन एक छत के नीचे उपलब्ध करवाया गया है।

































