बददी, शांति गौतम (19 सितम्बर)
नालागढ़ से पन्नर जाने वाली एच आर टी सी बस का रूट पिछले 2 महीने से बंद पड़ा है। पहाड़ी क्षेत्रों के लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राज शर्मा, बाबू राम, राम करण, संतोष कुमार नारायण दास, चुक्कू राम,महेंद्र सिंह,मनसा राम ने बताया कि पिछले 2 महीने से नालागढ़ पन्नर रुट को बंद कर दिया गया है जिससे कि नालागढ़ से लेकर साई पंचायत के लोगो को काफी दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चो को रोजाना स्कूल जाने व मरीजो को अस्पताल जाने में दिक्कत आ रही है।
इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पण्डित ने कहा कि रोजाना फैक्टरियों में काम करने आने वाले हमारे पहाड़ी क्षेत्रों के कर्मचारी भाइयों व बहनो को इस रुट के बन्द होने से काफी दिक्कत आ रही है। कर्मचारी भाई बहन समय पर फैक्ट्री नही पहुंच पा रहे है जिससे की उनकी आमदनी पर भी मोटा असर पड़ रहा है।उन्होंने कहा जनता की परेशानी मेरी परेशानी है।उन्होंने प्रशासन को कहा है कि कर्मचारी वर्ग को वह किसी भी परेशानी में नही देख सकते उन्होंने कहा कि अगर जल्दी इस रूट को नही चलाया गया तो वह चक्का जाम करेंगे और उसका जिम्मेवार प्रशासन स्वयम होगा।
उधर नालागढ़ के आरएम कुशल कुमार ने बताया की 2 महीने पहले हुई भारी बारिश के बाद रोड टूट गए थे जिसके बाद रुट बन्द कर दिया गया था । लेकिन अब रुट चलाने के लिए हमे पीडब्ल्यूडी के फिटनेस सर्टिफिकेट नही आया है । जब तक पीडब्ल्यूडी फिटनेस सर्टिफिकेट नही दे देते जब तक हम रुट को चलाने में असमर्थ रहेंगे।
पीडब्ल्यूडी नालागढ़ के एसडीओ राज शर्मा ने बताया कि बुआसनी के पास एक रिटेनिंग वाल का कार्य चल रहा है जैसे ही वो कार्य पूरा होगा साथ ही उस रोड का फिटनेस सर्टिफिकेट एचआरटीसी को दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग एक हफ्ते में ये सारा कार्य पूरा कर दिया जाएगा।






























