ल्यूमिनस उद्योग में नाच-गाकर व रेवडियां बांटकर मनाई लोहडी व सक्रांति
बददी, 14 जनवरी (शांति गौतम) नव वर्ष 2020 का पहला त्यौहार लोहडी व सक्रांति औद्योगिक क्षेत्र बददी के आई बी इन क्यूरटेक व ल्यूमिनस उद्योग में बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। उद्योग प्रबंधन ने अपने कामगारों के साथ मिलकर त्यौहार की खुशी को साझा किया। कंपनी परिसर में जमा हुए सैंकडों कामगारों ने आग जलाकर साल के पहले त्यौहार का स्वागत किया। इस दौरान सभी ने नाच-गाकर व रेवडियां व गज्जक बांटकर एक दूसरे को त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। आई बी एन कंपनी के एम डी सुमित सिंगला व श्री मति रिशु सिंगला ,लुमिनस प्लांट हेड नरेंद्र खन्ना ने भी अपने कामगारों के बीच पहुंचकर उन्हें लोहडी की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि कंपनी हर त्यौहार को कामगारों के साथ परिवार की तरह मानती आ रही है। इस नए साल की शुरुआत भी कामगारों के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि इस परिवार की खुशियां का याल रखना भी कंपनी प्रबंधन का दायित्व है।































