कमल धीमान बने भाजपा किसान मोर्चा मंडल नालागढ़ के महामंत्री
बददी, 1 जुलाई (कविता गौत्तम) भाजपा किसान मोर्चा मंडल नालागढ़ के अध्यक्ष दाता राम ने कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमे कमल धीमान को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है । वर्तमान में श्री कमल धीमान किरपालपुर पंचायत के उप प्रधान है । इस के अलावा श्री घुंघर पाल शर्मा को भी महामंत्री बनाया गया है।इस के इलावा सचिवों और उपाध्यक्षों एवम् मेम्बर्स की नियुक्ति की गई है।
अपनी इस नियुक्ति के लिए कमल धीमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पुरषोत्तम गुलेरिया उपाध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश, आशुतोष वैद्य जिलाध्यक्ष भाजपा, पूर्व विधायक के एल ठाकुर, बलदेव ठाकुर मंडल अध्यक्ष,श्री दात्ता राम मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा एवम शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
































