कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनेहच के गांव सेेरी (गांधीग्राम) में माया फाउंडेशन द्वारा नशा मुक्ति केंद्र खोला गया जिसका उद्घाटन भाजयुमो कसौली मंडल आईटी सेल के संयोजक रूबीन कुमार ने किया। मुख्य अतिथि रूबीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि माया फाउंडेशन द्वारा यह नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है यह नशे के खिलाफ एक नई पहल है और इससे नशे जैसी भयंकर बुराई से लड़ा जा सकेगा उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और अपने जीवन को ऊंचे मुकाम पर हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए । उन्होंने उन माता-पिता को भी आग्रह किया जिनके बच्चे नशे की चपेट में आ गए हैं वह अपने बच्चों को जहां भेजें और इलाज करवाएं ताकि यह बच्चे ठीक होकर माता पिता के सपनों को पूरा कर सके और देश के अच्छे नागरिक बन सकें। माया फाउंडेशन के निदेशक जतिन नागर, अध्यक्ष शबनम, शिवानी नितिन वेभब को यह आश्वासन दिया कि इस केंद्र को चलाने में वह तथा प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर ज्ञान चंद, राजकुमार, राजेश कश्यप,नंदलाल, जगदीश शर्मा, वेद प्रकाश , लता देवी, जगदीश,आशोक शर्मा आदि उपस्थित हुए।
माया फाउंडेशन ने सेरी (गांधीग्राम) में खोला नशामुक्ति केंद्र
भाजयुमो कसौली मंडल आईटी सेल के संयोजक रूबीन कुमार ने किया उद्घाटन
सोलन ( 30 सितंबर )





























