कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में लाखों लोग भाग लेंगे: बजरंग गर्ग
करनाल, आशुतोष गौतम (13 दिसंबर ) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि दिल्ली रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें हरियाणा से लाखों लोग रैली में भाग लेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियो ंसे देश का किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर व आम जनता बेहद दुखी है। देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछडऩे के कारण बेरोजगारी फैल रही है और महंगाई चरम सीमा पर है। आज खाद सामग्री व सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं। यहां तक प्याज के रेट देशभर में 100 रूपये किलो से ऊपर बिग रहा है। श्री गर्ग ने कहा कि किसानों को फसल के पूरे दाम नहीं मिल रहे। किसानों को फसल बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। यहां तक की देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आज देश का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत है। यहां तक कि हमारी बहन, बेटियां तक भी सुरक्षित नहीं है। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही जात-पात का जहर घोलकर देश में भाईचारा खराब करने का काम किया है। जबकि झूठी घोषणा करके जनता को गुमराह करना इस सरकार का मुख्य एजेंडा रहा है। सरकार ने बेरोजगारी खत्म करने व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने, महंगाई पर अंकुश लगाने, जनता की जानमाल की सुरक्षा करने, किसानों को फसल के पूरे दाम देने, टैक्सों में सरलीकरण करने जैसे अनेकों वादे किए मगर उसमें एक भी वायदा पूरा ना कर के देश की जनता के साथ धोखा किया है। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की ढोल की पोल खोलने के लिए 14 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, युवा नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह, श्रीमती प्रियंका वडेरा, हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा, सीपीएल नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में देश की जनता के साथ हो रही जातियों व सरकार की तानाशाही को उजागर किया जाऐगा।
































