ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ प्रवास पर
जसवाल, ऊना (8 जनवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर गुरुवार से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे ग्रामीण विकास मंत्री राजकीय उच्च विद्यालय त्यूड़ी के वार्षिक उत्सव में मुख्यतिथि होंगे और इसके बाद जन समस्याओं का निपटारा करेंगे। दोपहर एक बजे वीरेंद्र कंवर पनोह हाई स्कूल तथा दो बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदोली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत लमलैहड़ी में समर्थ ऊना तथा बैंबूना प्रोजेक्ट के तहत आयोजित की जा रही कार्यशाला में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे राजकीय उच्च विद्यालय लमलैहड़ी के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे तथा शाम चार बजे हंडोला-जगातखाना सड़क का निरीक्षण करेंगे। शनिवार को वीरेंद्र कंवर मंडी प्रवास पर जाएंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि रविवार को ग्रामीण विकास मंत्री बंगाणा विश्राम गृह में सुबह 11 बजे से जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा दो बजे विभिन्न विकास कार्यों को निरीक्षण करेंगे।

































