कांग्रेस को मजबूत कर पुराने कांग्रेसियों की घर वापसी सबसे बड़ी श्रद्धंाजली: कुलदीप शर्मा
करनाल, आशुतोष गौतम ( 12 दिसंबर ) करनाल संसदीय क्षेत्र से पांच वार सांसद रहे हरियाणा के संंस्थापकों में से एक पंडित चिरंजी लाल शर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर करनाल के कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर करनाल के सैक्टर 14 में पंडित चिंरंजी लाल राजकीय स्नानतकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंडित चिरंजी लाल शर्मा के पुत्र तथा पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि किसी भी नाराजगी के कारण जो लोग कांग्रेस छोड़ कर अन्य राजनीतिक दलों में गए हैं। उनको वापस लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस को मजबूत बनाना पंडित जी को सबसे बड़ी श्रद्धंाजली होगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक हरियाणा के निर्माण के लिए पंडित चिंरंजी लाल शर्मा ने अमर शिल्पी की भूमिका अदा की। वह चुनावी राजनीति में 1952 से सक्रिय थे। उन्होंने पडित नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक के साथ काम किया। उन्होंने करनाल में रिफाइनरी, एनएफएल ,गांव गांव में चौपाल के साथ अन्य राज्य और केंद्र सरकार के उपक्रम स्थापित करवाए। उन्होंने नैतिकता की राजनीति ता उम्र की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने किया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना, हरेंद्र सांगवान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया, अमर जीत धीमान, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, ललित बुटाना, नैन पाल, दीवान कुलदीप चापड़ा, धर्मपाल कौशिक, प्रवीण शर्मा, अनिल काम्बोज, रणबीर मान, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव जोगदर चोहान, राम किशन, ज्योति चौधरी, जसंवत सिंह, हरविंदर सांगवान, करम चंद चोचड़ा, अमर सिंह पतलयान, जागीर सिंह सैनी, राजेंद्र बल्ला, मुनीष परवेज राणा, विंदर मान, दया प्रकाश, नरेंद्र अग्गी, जसवीर शर्मा, शमशेर हथलाना, सुखबीर जौन ने पंडित चिरंजी लाल शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

































