मशहूर मॉडल हिमांशू खुराना व अवनीत कौर ने दी अभिषेक चौधरी को बधाई
करनाल, आशुतोष गौतम (13 नवंबर) कस्बा तरावड़ी के वार्ड नंबर-10 में रहने वाले अभिषेक चौधरी का मिस्टर इंडिया-2019 में चयन हुआ। वह दिल्ली के प्यारे लाल भवन आडिटोरियम में आयोजित मिस्टर इंडिया-2019 कार्यक्रम में फाईनलिस्ट रहे। मॉडलिंग क्षेत्र में उन्होने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में जिला करनाल के साथ-साथ कस्बा तरावड़ी और अपने अभिभावकों का नाम चमकाया। जानकारी देते हुए मिस्टर इंडिया-2019 में फाईनलिस्ट रहे तरावड़ी के छोरे अभिषेक चौधरी ने बताया कि उनका बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौंक था। कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने दिल्ली जाकर माडलिंग में हिस्सा लिया। इसके बाद वह मेहनत के बल पर मिस्टर इंडिया-2019 के फाईनलिस्ट रहे। यह आयोजन दिल्ली के प्यारे लाल भवन आडिटोरियम में हुआ था। उन्हें गलैमर्स एंटरटेनमैंट के साथ एमाजोन शूट मिला। इसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। ऐसे में वह फाईनलिस्ट रहे। मशहूर मॉडल हिमांशू खुराना एवं अवनीत कौर ने उन्हे बधाई देकर प्रशस्त्रि पत्र भी दिया। तरावड़ी के छौरे अभिषेक चौधरी की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता शीला देवी-नसीब सिंह समेत परिजनों ने उन्हें बधाई देकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।































