मुस्लिम समुदाय ने किया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
करनाल, आशुतोष गौतम (10 नवंबर) देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर दिए गए ऐतिहासिक निर्णय का मुस्लिम समुदाय ने भी स्वागत किया है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ अयोध्या में मस्जिद के लिए पंाच एकड़ जमीन दिए जाने का स्वागत किया है। हरियाणा हज कमेटी के चेयरमेन औरंगजेव ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सर्वधर्म संभाव की मिसाल कायम हुई है। कमेटी के मीडिया एडवाइजर खुर्शीद आलम ने कहा कि प्रदेश में सभी ने एक अच्छी मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय से किसी की भी हार नहीं हुई है। इस निर्णय को सभी ने खुशी से स्वीकार किया है। खुर्शीद आलम ने कहा कि अयोध्या अब धर्म निरपेक्षता का सबसे बड़ा उदाहरण बनेगी। जहां भव्य राम मंदिर मंदिर भी बनेगा साथ में मस्जिद भी बनेगी। निर्णय सभी की जीत
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर दिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा नेता एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने बताया कि यह निर्णय सभी की जीत हैं। इस निर्णय से किसी की हार नहीं हुई है। इससे सदियों पुराना विवाद हल हो गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश की एकता की जीत हुई है।
निर्णय ने देश की गंगा यमुनी संस्कृति को आगे बढ़ाया
अयोध्या में राम मंदिर के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य रामशरण भोला ने इस निर्णय को भारत के धर्म निरपेक्षता स्वरूप की जीत बताया। उन्होंने केहा कि इस निर्णय ने देश की गंगा यमुनी संस्कृति को आगे बढ़ाया है। इससे मंदिर निर्माण को लेकर विवाद भी हल हुआ है। समाजसेवी अविनाश बंसल, कैलाश गुप्ता, व्यवसायी नेता योगेश भगूड़ा, राम मंदिर के मुरारी लाल बत्रा, मानव सेवा संध के संचालक स्वामी प्रेम मूर्ति, हरियाणा चेंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्षअमित गुप्ता, भूषण गोयल, सुनील विंदल, राम कुमार गुप्ता, राम प्रकाश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है।
































